गुजराती ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
अजय नागर
जयपुर। गुजराती ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर द्वार सामूहिक गोठ एव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन जनोपयोगी भवन सेक्टर-  3 जवाहर नगर मे  किया गया। स्नेह मिलन में गुजराती ब्राह्मण समाज के सभी घटक यथा नागर,  प्रश्नोरा, औदिच्य, भट्ट मेवाड़ा व त्रिवेदी मेवाड़ा परिवारों के 800 व्यक्तियो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
 समाज के सचिव भारत भूषण दवे ने बताया कि समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ की गयी। 
इसके बाद समाज की प्रतिभाओं ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी कला का प्रर्दशन किया।
समाज के अध्यक्ष राकेश भट्ट ने अपने उद्बोधन मे कहाँ कि समाज की भावी गतिविधियो मे समाज के सभी सदस्यों को शामिल होना चाहिए। कार्यकर्ताओ से भी कहा कि समाज के सभी सदस्यों के घर घर जाकर सभी कार्यक्रमो मे सहभागिता का सुनिश्चित करने का प्रयास करे।
समाज के सचिव ने समाज समिति द्वारा गत 17 वर्षो में  प्राप्त की गई  उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। समाज के संस्थापक अध्यक्ष घनश्याम धर त्रिपाठी ने पांचो घटको को एकत्रित करने  के उद्देश्य स्पष्ट करते हुए उसका  महत्व बताया।
समारोह में महिला मंडल ने अपनी किटी का भी आयोजन किया। खेलो मे हाऊजी, कुर्सी दौड़ व अन्य खेल आयोजित  किए। सभी सदस्यों ने सामुहिक भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम का सफल मंच  संचालन सांस्कृतिक सचिव अभिषेक भट्ट ने किया।
Comments