केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर में श्रावणी पर्व मनाया
जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर परिसर, राजस्थान में श्रावणी उपाकर्म मनाया गया। जयपुर स्थित शैक्षणिक भवन में मां भगवती सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख वेदकर्मकांड पौरोहित्य विद्या शाखा के द्वारा श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया। श्रावणी कर्म यह एक वैदिक कर्म (वैदिक पद्धति) है। जिसमें ऋषि तर्पण, देव तर्पण इत्यादि  किए जाते हैं। साथ ही पंचगव्य स्नान का भी विधान है। स्नानोपरांत द्विज अपना यज्ञोपवीत परिवर्तन कर नूतन यज्ञोपवीत   मंत्रों के द्वारा धारण करते हैं।
इस कार्यक्रम के संरक्षक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीनिवास बरखेड़ी एवं  निदेशक  प्रोफेसर सुदेश कुमार शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक वेद विभाग के आचार्य डॉ. सुधाकर कुमार पांडेय एवं रजनीश कुमार पांडेय के द्वारा संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में डॉ विष्णु कांत पांडेय, डॉ.चेतन कुमार शर्मा, डॉ. प्रभात कुमार दास, डॉ. लक्ष्मण पाड़ी, डॉ. सुसुब्रत साहू, डॉ संतोष आचार्य, मीडिया प्रभारी रानी दाधीच आदि उपस्थित रहे।
Comments