अखिल भारतीय ब्रजभाषा कवि सम्मेलन लालसोट में
लालसोट। राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी जयपुर द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर  अखिल भारतीय बृजभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन शनिवार 19 नवंबर को सांय 7 बजे से लालसोट के लक्ष्मी गार्डन में होगा।

अकादमी के सचिव गोपाल गुप्ता ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करीब 9 साल बाद अकादमी का गठन किया है। अकादमी के गठन के बाद अकादमी ने ब्रजभाषा के उन्नयन के लिए इस वित्तिय वर्ष के लिए  कार्यक्रमो की श्रृंखला जारी कर दी है। जिससे ब्रजभाषा के प्रचार प्रसार में तेजी लाई जा सकेगी। उन्होने बताया कि ब्रजभाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रायस किया जा रहा है।

 लालसोट के कवि सम्मेलन में संपूर्ण देश से ब्रजभाषा के मूर्धन्य साहित्यकार, गीतकार व्यंग्यकार भाग लेंगे। इनमें सुरेंद्र सार्थक, (व्यंगकार), राधा गोविंद पाठक (गीतकार), श्याम सुंदर अकिंचन (गीतकार), हरि ओम हरि (ओज एवं व्यंगकार), कवियत्री ममता वाणी गीतकार, नानक नवीन हास्य सबरस मुरसानी (हास्य), नारायण सिंह  (गीतकार), अंजीव अंजुम (गीतकार) सहित नामचीन कवि भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम के लिए अकादमी ने व्यंगकार सुरेन्द्र सार्थक को संयोजक बनाया है। आयोजन समिति द्वारा महिला पुरुषों के बैठने की अलग अलग व्यवस्था की गई।
Comments